सहेली से हुआ प्यार तो पति को छोड़ हो गई फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुद्रपुर में पहली बार ऐसा मामला सामने आया जहां पति को छोड़ महिला युवती संग फरार हो गई। पढ़ें, चौंकाने देने वाला यह मामला...
रुद्रपुद के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में समलैंगिक संबंधों का पहला मामला सामने आया है। समलैंगिक संबंधों के कारण फरार महिला और युवती को पुलिस ने गजरौला से हिरासत में ले लिया।
दोनों को एसडीएम की अदालत में पेश किया गया। जहां से महिला को पति के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि युवती को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से बीती तीन मई को शादीशुदा महिला और युवती फरार हो गई। आसपास रहने वाले दोनों के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने गजरौला से दोनों समलैंगिकों को पकड़ा
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस दोनों की लोकेशन तलाश करते हुए यूपी के गजरौला पहुंच गई। वहां से महिला और युवती को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर भागने का कारण जानने की कोशिश की तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पूछताछ में दोनों एक दूसरे से अलग रहने पर जान देने की बात करने लगीं।
दोनों के समलैंगिक संबंधों की जानकारी पर पुलिस ने उन्हें एसडीएम की अदालत में पेश किया। जहां से महिला को उसके पति के हवाले कर दिया गया। जबकि युवती को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
एसओ ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार ने बताया कि दोनों को गजरौला से बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी थीं।