{"_id":"68473aeba842c059290c14d2","slug":"leopard-killed-seven-goats-locked-in-a-shed-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-712166-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छानी में बंद सात बकरियों को गुलदार ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छानी में बंद सात बकरियों को गुलदार ने मार डाला
Tue, 10 Jun 2025 01:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
वन प्रभाग की कनासर रेंज से सटे ग्राम पंचायत खरोड़ा के कुताड़ गांव में गुलदार ने सात बकरियों को मार डाला। गुलदार के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही है।ग्राम कुताड़ निवासी दयाराम रविवार शाम अपनी 40 बकरियों को छानी में बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह जब वह अपनी छानी में पहुंचे तो दरवाजा टूटा हुआ था। छानी में सात बकरियां मृत अवस्था में पड़ी थी। ग्रामीण के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से वन विभाग को दी गई। सूचना पाकर वन दरोगा नरेंद्र भंडारी अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार की दहशत से मुक्ति दिलाने व उनके नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की। ग्रामीण दयाराम, महिपाल राणा ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की दहशत लगातार बनी हुई है। कुछ दिन पहले गुलदार ने पास के गांव सैंज में भी हमला करके एक पशुपालक की तीन बकरियों को मार डाला था। उन्होंने कहा कि वन विभाग को ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिएवन दरोगा नरेंद्र भंडारी ने बताया कि पशुपालकों के नुकसान की रिपोर्ट बनाकर वन प्रभाग को भेजी जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन