{"_id":"5e69170b8ebc3eeb4e6de5e5","slug":"leopard-killed-eight-years-old-girl-child-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, दूर जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, दूर जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव
Wed, 11 Mar 2020 10:22 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:22 PM IST
सार
- बैतड़ी में घर में सो रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ
- घर से पांच सौ मीटर दूर जंगल में मिला शव
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की सीमा से सटे नेपाल में बैतड़ी के मैलोली नगर पालिका नौ के असुर गांव में तेंदुआ घर में सो रही आठ साल की बच्ची को उठा ले गया। बालिका का शव घर से पांच सौ मीटर दूर जंगल से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
बैतड़ी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह चार बजे घर में सो रही आठ साल की सीता लुहार को तेंदुआ उठा ले गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो बालिका का शव जंगल से बरामद हो गया।
विज्ञापन
बैतड़ी के डीएसपी दिल्ली नारायण पांडेय ने तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है। मैलोली के सभासद नारद भट्ट ने बताया कि हादसे के बाद तेंदुए की डर से बच्चों को स्कूल भेजने में डर लग रहा है। उन्होंने तेंदुए को मारने के लिए शिकारी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
तीन साल में 25 लोगों को बना चुके निवाला
सरकार और प्रशासन की ओर से तेंदुए को मारने के लिए आदेश जारी न करने से लोगों में गुस्सा है। तेंदुआ छह माह पहले शिवनाथ गांव के राम सिंह मड़ै के सात वर्षीय पुत्र सुदीप को भी शिकार बना चुका है। तेंदुए तीन वर्ष में करीब 25 लोगों को को मार चुके हैं, जिनमें 19 बच्चे शामिल हैं।