Rudraprayag: खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला, आखिरी सांस तक जबड़े से नहीं छोड़ा
Rudraprayag News: सर्वेश्वरी देवी अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर सिर को दांतों में दबा लिया। परिजनों और पड़ोसियों ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार महिला को मारने के बाद ही वहां से भागा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक मुख्यालय से लगे देवल गांव में खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित कर जल्द मारने की मांग की है।
देवल गांव में मंगलवार शाम पांच बजे सर्वेश्वरी देवी (65) अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर सिर को दांतों में दबा लिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार महिला को मारने के बाद ही वहां से भागा।
Rudraprayag: लम्वाड़ गांव में खेत में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, हायर सेंटर रेफर
ग्रामीणों की सूचना पर वन जखोली पूर्वी रेंज के क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, उत्तरी रेंज के क्षेत्राधिकारी संजय और तहसीलदार जखोली सहित पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले तीन माह से क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना है। तीन दिन पूर्व ही लम्वाड़ में एक महिला को घायल किया था।
रेंजर ने बताया कि घटना के बारे में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। गांव के आसपास रेकी की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है। पीड़ित परिवार को त्वरित मदद प्रदान की जाएगी।
क्षेत्र में स्कूल बंद किए
घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गुलदार प्रभावित क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.