फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Killed An elderly woman while cutting grass in the field in Rudraprayag Jakholi Block

Rudraprayag: खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला, आखिरी सांस तक जबड़े से नहीं छोड़ा

Tue, 25 Feb 2025 10:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Feb 2025 10:13 PM IST
सार

Rudraprayag News: सर्वेश्वरी देवी अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर सिर को दांतों में दबा लिया। परिजनों और पड़ोसियों ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार महिला को मारने के बाद ही वहां से भागा।

विज्ञापन
Leopard Killed An elderly woman while cutting grass in the field in Rudraprayag Jakholi Block
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक मुख्यालय से लगे देवल गांव में खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित कर जल्द मारने की मांग की है।

विज्ञापन


देवल गांव में मंगलवार शाम पांच बजे सर्वेश्वरी देवी (65) अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर सिर को दांतों में दबा लिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार महिला को मारने के बाद ही वहां से भागा।
विज्ञापन


Rudraprayag: लम्वाड़ गांव में खेत में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर वन जखोली पूर्वी रेंज के क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, उत्तरी रेंज के क्षेत्राधिकारी संजय और तहसीलदार जखोली सहित पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले तीन माह से क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना है। तीन दिन पूर्व ही लम्वाड़ में एक महिला को घायल किया था।

रेंजर ने बताया कि घटना के बारे में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। गांव के आसपास रेकी की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है। पीड़ित परिवार को त्वरित मदद प्रदान की जाएगी।

क्षेत्र में स्कूल बंद किए

घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गुलदार प्रभावित क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed