फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard killed a woman in Nainital MLA angry at DFO for not issuing orders to kill leopard Uttarakhand news

Nainital: तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं करने से डीएफओ पर भड़के विधायक, खेत में महिला को बनाया था निवाला

Sun, 10 Dec 2023 01:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

नैनीताल जिले में बाघ और तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा हैं। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार की शाम 4.30 बजे खेत के पास घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
leopard killed a woman in Nainital MLA angry at DFO for not issuing orders to kill leopard Uttarakhand news
तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं करने से डीएफओ पर भड़के विधायक - फोटो : amar ujala

विस्तार

भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार को तेंदुए के हमले से चारा काट रही पुष्पा देवी की मौत हो गई थी। रविवार तक तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का घेराव कर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


विधायक ने चीफ कन्जवेटर को फोन कर तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीएफओ से ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कैड़ा ने डीएफओ से जब तक तेंदुए को मारने के आदेश जारी नहीं होंगे तब तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Investor Summit: हरीश रावत बोले- कोने में दुबके नजर आए हमारे व्यंजन, लेकिन पीएम मोदी के इस आइडिया को सराहा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल को फोन कर तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने की मांग की है। क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed