{"_id":"65756a44fed8851f600a8deb","slug":"leopard-killed-a-woman-in-nainital-mla-angry-at-dfo-for-not-issuing-orders-to-kill-leopard-uttarakhand-news-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं करने से डीएफओ पर भड़के विधायक, खेत में महिला को बनाया था निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं करने से डीएफओ पर भड़के विधायक, खेत में महिला को बनाया था निवाला
Sun, 10 Dec 2023 01:16 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:16 PM IST
सार
नैनीताल जिले में बाघ और तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा हैं। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार की शाम 4.30 बजे खेत के पास घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं करने से डीएफओ पर भड़के विधायक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार को तेंदुए के हमले से चारा काट रही पुष्पा देवी की मौत हो गई थी। रविवार तक तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का घेराव कर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विधायक ने चीफ कन्जवेटर को फोन कर तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीएफओ से ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कैड़ा ने डीएफओ से जब तक तेंदुए को मारने के आदेश जारी नहीं होंगे तब तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Investor Summit: हरीश रावत बोले- कोने में दुबके नजर आए हमारे व्यंजन, लेकिन पीएम मोदी के इस आइडिया को सराहा
विज्ञापन
उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल को फोन कर तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने की मांग की है। क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में रोष है।