फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard kill woman in lal kuan

लालकुआं: घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, अगले दिन मिला क्षत-विक्षत शव

Fri, 14 Dec 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं Updated Fri, 14 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
leopard kill woman in lal kuan
Leopard

लालकुआं (नैनीताल) में तराई पूर्वी वन प्रभाग के इमलीघाट वन आरक्षित क्षेत्र में घास काटने गई महिला को तेंदुए ने हमला कर मार डाला। महिला का खून से लथपथ शव 24 घंटे बाद ग्रामीणों और वन विभाग ने घने जंगल से बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी और एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने घटनास्थल का मुआयना कर मृतका के परिवार को तीन लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


शीशम भुजिया नंबर छह निवासी भवानी मेहता (45) पत्नी पुष्कर मेहता बुधवार सुबह मवेशियों को चराने और घास लेने डॉली रेंज अंतर्गत इमलीघाट के जंगल गईं थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जंगल के आसपास जाकर खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। देर रात डॉली रेंज के रेंजर अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों और ग्रामीणों ने कांबिंग शुरू की।
विज्ञापन


जंगल में काफी दूर तक तलाशने के बावजूद जब महिला का कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से वन विभाग और ग्रामीणों ने दोबारा जंगल में तलाशना शुरू किया। घने जंगल के बीच कोटखर्रा के प्लॉट नंबर 19 में भवानी देवी का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। वन विभाग ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। डौली रेंज के रेंजर अनिल कुमार जोशी ने बताया कि महिला के गले में तेंदुए के दांतों के निशान पाए गए हैं। गर्दन में दांत लगाने के अलावा तेंदुए ने महिला के शव को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे के अंदर मिलेंगे एक लाख रुपये

महिला की मौत के मामले में दोपहर बाद तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी, एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, रेंजर अनिल कुमार जोशी घटनास्थल पहुंचे। अधिकारी शीशम भुजिया नंबर छह निवासी मृतका के पति पुष्कर सिंह और अन्य परिजनों से मिले। उन्हें ढांढस बंधाते हुए डीएफओ ने आश्वासन दिया कि 48 घंटे के भीतर एक लाख और उसके बाद दो लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में वन विभाग देगा। 

अब तक नहीं पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ
नौ माह पहले डॉली रेंज के जंगल में तेंदुए ने तीन लोगों की जान ले ली थी। तब से आदमखोर तेंदुए को वन विभाग पकड़ नहीं पाया है। इससे पहले गौला के जंगल में विगत 29 नवंबर 2017 को शांतिपुरी नंबर चार निवासी हीरा सिंह टाकुली का कोटखर्रा के जंगल में क्षत-विक्षत शव और 11 जनवरी को इंद्रानगर निवासी 65 वर्षीय परमानंद नैनवाल का क्षत विक्षत शव मिला था। इसी दौरान 26 जनवरी को बौढ़खत्ता निवासी कुंदन बेलवाल की 50 वर्षीय पत्नी लक्ष्मा देवी का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला तो लंबे समय तक लोग गौला व डॉली के जंगल में चारा लेने नहीं गए। लेकिन कुछ समय बाद लोग फिर आरक्षित क्षेत्र में जाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed