{"_id":"5d629f888ebc3e93a170a142","slug":"leopard-cub-dies-due-to-hunger-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में भूख से तेंदुए के शावक की मौत, आबादी क्षेत्र के पास पड़ा मिला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में भूख से तेंदुए के शावक की मौत, आबादी क्षेत्र के पास पड़ा मिला शव
Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के पपदेव गांव में तेंदुए का एक बच्चा मृत मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भूख से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। वन विभाग ने उसके शव को दफना दिया है।
विज्ञापन
शनिवार की शाम ग्रामीणों को आबादी के समीप तेंदुए का बच्चा मृत मिला। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
डॉ.मनोज जोशी ने तेंदुए के बच्चे का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भूख से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया होगा। भोजन नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन