फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Attacked on Daughter, Mother save her life Bravely in haldwani

तेंदुए के जबड़े से बेटी को खींच लाई मां, पेड़ से कूदकर और पत्थर बरसाकर भगाया

Tue, 06 Oct 2020 12:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Leopard Attacked on Daughter, Mother save her life Bravely in haldwani
- फोटो : फाइल फोटो

हल्द्वानी में मां और छोटी बहन के साथ घास काटने गई किशोरी पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला बोल लिया। तेंदुआ किशोरी को घसीटकर ले जाने लगा तो पेड़ पर चढ़ी मां ने कूद लगा दी। मां-बेटी ने पत्थर मारकर किशोरी को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल किशोर को पीठ में लादकर सड़क तक लाए। वन विभाग की टीम ने अपने वाहन से किशोरी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ग्रामसभा गुजरौड़ा के गांव नवाड़ सैलानी निवासी सरस्वती अपनी बड़ी बेटी पिंकी (15) और छोटी बेटी सुनीता को लेकर अन्य गांव वालों के साथ सोमवार को घास लेने जंगल गई थी। सभी ग्रामीण घास लेने के लिए अलग-अलग चले गए। जंगल में पत्ते काटने के लिए सरस्वती पेड़ पर चढ़ गई। पिंकी और उसकी छोटी बहन नीचे पत्ते समेट रहीं थीं।। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने पिंकी पर पीछे से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


सरस्वती ने बताया कि जब वह अपनी बेटी को पीठ पर लादकर लाने लगी तो तेंदुए ने दोबारा हमला किया। इस पर उन्होंने एक बार फिर तेंदुए पर पत्थरों से हमला कर उसे वहां से भगा दिया। सरस्वती ने बताया कि उनके पति लुधियाना में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनकी बेंटी पिंकी राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ में कक्षा 10 की छात्रा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वाले करेंगे भूख हड़ताल

ग्राम सभा गुजरौड़ा की प्रधान रितु जोशी ने कहा कि यदि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे की संख्या नहीं बढ़ाता है तो गांव वाले भूख हड़ताल करेंगे। दो माह में अब तक तेंदुए ने यह पांचवां हमला किया है। इससे पूर्व भी तेंदुआ गांव की भगवती देवी, तुलसी देवी, अमर सिंह समेत एक अन्य पर हमला कर चुका है। 

बेल मसानी में भी तेंदुए की दहशत
ग्राम बेल मसानी में अब भी तेंदुए की दहशत बरकरार है। गांव में तेंदुआ अब तक दो महिलाओं पर हमला कर चुका है। ग्राम प्रधान गीता गैड़ा का कहना है कि वन विभाग ने तीन पिंजरे तो लगाए हैं, लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए उन्होंने खुद एक कुत्ता और मुर्गा को खरीदकर पिंजरे में डाला है। जबकि पिंजरे में जानवर को डालने का काम वन विभाग का है। 

किशोरी के इलाज का खर्चा विभाग वहन कर रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पूर्व में एक पिंजरा लगाया गया था। अब दो पिंजरे अतिरिक्त लगाए जाएंगे। तेंदुए को ट्रैप करने के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे। वन विभाग की टीम लगातार गांव में रात्रि गश्त कर रही है। किशोरी को मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है। 
-केआर आर्या, वन क्षेत्राधिकारी, फतेहपुर रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed