{"_id":"5f4b50348ebc3e17617279d5","slug":"leopard-attack-on-youth-and-killed-in-devprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कीर्तिनगर में देर रात गुलदार ने युवक पर किया हमला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कीर्तिनगर में देर रात गुलदार ने युवक पर किया हमला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव
Sun, 30 Aug 2020 12:39 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में टिहरी जिले के देवप्रयाग-कीर्तिनगर क्षेत्र में गुलदार का खौफ कम नही हो रहा । शनिवार देर रात को गुलदार ने देवप्रयाग में पीडब्लूडी मार्ग पर एक युवक पर हमला कर दिया। युवक का शव जंगल से क्षत-विक्षत हालात में मिला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है, लेकिन आस-पास के लोगो को घटना का आज सुबह पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अब वन विभाग ने इलाके में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पूर्व अगस्त महीने के पहले हफ्ते में गुलदार ने मलेथा में एक युवती को मार डाला था। वहीं, इसी क्षेत्र के फरस्वाड़ी में भी एक बुजुर्ग असाड़ी देवी (68) को गुलदार ने घर में घुसकर घायल कर दिया था। देवप्रयाग और कीर्तिनगर में वन विभाग की टीम कई गुलदारों को पिजंरे में कैद कर चुकी है।
विज्ञापन