फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Leopard Attack on Women In House During sleeping in devprayag

उत्तराखंड: देवप्रयाग में घर में सो रही महिला पर झपटा गुलदार, इस तरह से बची जान

Mon, 17 Aug 2020 07:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Aug 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Leopard Attack on Women In House During sleeping in devprayag
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुलदारों की सक्रियता से क्षेत्र के लोग दहशत में है। रविवार रात को घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। बुजुर्ग को सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


नगर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव फरस्वाड़ी मे रविवार रात को बुजुर्ग असाड़ी देवी (68) गर्मी होने पर दरवाजे खोलकर देहरी के पास सोयी थी। परिवार के अन्य सदस्य भी अन्य कमरों में सोए थे। आधी रात को गुलदार ने बुजुर्ग महिला के सिर पर पंजा मार दिया।
विज्ञापन


अचानक हुए हमले से महिला घबरा गई। उसने पास में मौजूद गुलदार को देख शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और उन्होंने भी शोर किया तो गुलदार भाग गया। शिक्षक रघुवीर सिंह राणा ने घायल महिला को सीएचसी देवप्रयाग पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को रेंज अधिकारी देवेंद्र पुंडीर ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गुलदार की कैमरा ट्रैपिंग से सही पहचान कर पिंजरा लगाया जाएगा। क्षेत्र में वन विभाग की टीम रात में वाहन से लगातार चौकसी के लिए तैनात की गई है। 

दो सप्ताह से पकड़ में नहीं आया गुलदार

प्रतापनगर ब्लाक के देवल गांव में गुलदार के लगातार दस्तक देने से ग्रामीणों में दहशत है। गांव में तीन अगस्त को गुलदार ने एक बालिका को अपना निवाला बना दिया था। यही नहीं गुलदार अब तक कई पशुओं पर भी हमला कर चुका है।

इससे निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हैं, लेकिन वह अभी पकड़ में नहीं आया है। विभाग ने गांव में दो शूटर भी तैनात किए हैं। जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल, सीताराम और पंकज व्यास ने बताया कि गुलदार दिन में भी गांव के आस पास घूम रहा है। उप प्रभागीय वनाधिकारी आरसी खंडूड़ी और रेंजर लक्की शाह ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही शूटर डा. प्रशांत राणा भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed