फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Attack on woman and ate her Body in Srinagar Pauri

श्रीनगर: घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, जंगल में मिला अधखाया शव

Thu, 09 Jan 2020 10:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Jan 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Leopard Attack on woman and ate her Body in  Srinagar Pauri
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत धारी गांव में गुलदार ने महिला को मार डाला। महिला का अधखाया शव रात में जंगल में  बरामद हो गया। माना जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग जिले के भरदार क्षेत्र में सक्रिय गुलदार का शिकार बनी है। इस घटना के बाद आज शुक्रवार को दो शूटर धारी गांव पहुंचे हैं। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया।

विज्ञापन


टिहरी जिले के धारी गांव की 45 वर्षीय महिला कल्पेश्वरी देवी पत्नी स्व. रमेश पांडे  बृहस्पतिवार दिन में घास लेने  गई थी। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी, तो उसकी ढूंढ खोज की गई।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग, पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। वन विभाग और ग्रामीणों के सर्च अभियान के दौरान लोगों को महिला की चप्पल मिली, जिससे ये पक्का हो गया कि महिला जंगली जानवर का शिकार बन गई होगी। रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि रात लगभग नौ बजे जंगल में महिला का शव मिल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने में ये चौथी घटना 

बीते वर्ष 6 दिसंबर को रुद्रप्रयाग में गुलदार ने पपडासू गांव में महिला को अपना निवाला बनाया था। अगले दिन, 7 दिसंबर को शिकारी जॉय हुकिल ने गुलदार को गोली मारी थी। तब से, घायल गुलदार का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया था।

ये हो चुकी घटनाएं
6 नवंबर 2019 को जखोली ब्लॉक का सतनी गांव में 54 वर्षीय व्यक्ति को मारा।
8 नवंबर 2019 को जखोली ब्लॉक के बांसी गांव में 35 वर्षीय महिला को मारा।
6 दिसंबर 2019 को जखोली ब्लॉक के पपडासू गांव में 50 वर्षीय महिला को मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed