{"_id":"6640835e44f24682340d8181","slug":"leopard-attack-on-villager-in-pauri-admitted-to-hospital-uttarakhand-news-in-hindi-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leopard Attack: पाैड़ी में मवेशी चराने गए ग्रामीण पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leopard Attack: पाैड़ी में मवेशी चराने गए ग्रामीण पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
Sun, 12 May 2024 02:29 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पाैड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पाैड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 12 May 2024 02:29 PM IST
सार
सुरेंद्र सिंह के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण द्वारा जब हल्ला किया गया तो गुलदार भाग निकला।
विज्ञापन
गुलदार के हमले में घायल ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौड़ी मंडल मुख्यालय से सटे निसणी गांव में रविवार को गुलदार ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दाैरान ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सिंह अपने मवेशियों को गांव के जंगल में चराने के लिए गए थे। इस दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। सुरेंद्र सिंह के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण द्वारा जब हल्ला किया गया तो गुलदार भाग निकला।
विज्ञापन
Dehradun: फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, विदेशियों को ऐसे लगा रहे थे चपत
विज्ञापन
इस दौरान गुलदार ने सुरेंद्र सिंह के शरीर व हाथों पर नाखूनों से गहरे जख्म कर दिए। ग्रामीणों की मदद से घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए लाया गया है। यहां डॉक्टरों द्वारा सुरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार दिया गया।