फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Attack on Two Youth In Uttarkashi, One Higher Center Rafer

उत्तरकाशी: गुलदार ने दो युवकों पर बोला हमला, दोनों बुरी तरह घायल, एक हायर सेंटर रेफर

Fri, 29 May 2020 05:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 May 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Leopard Attack on Two Youth In Uttarkashi, One Higher Center Rafer
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तरकाशी के पुरोला विकासखंड पुरोला के रामा एवं बेस्टी गांव के पास दो अलग-अलग घटनाओं में गुलदार ने हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब दस बजे रामा गांव निवासी लोकेश बिष्ट (28) पुत्र मोहन सिंह गांव के पास पंताल तोक में अपने खेत में हल लगा रहा था। इतने में गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। कुछ ही देर बाद इस गुलदार ने पास के बेस्टी गांव में गाय चराने जंगल में गए अरविंद (21) पुत्र शूरवीर लाल पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. पंकज ने बताया कि अरविंद को हल्की चोटें आयी हैं।
विज्ञापन



उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि लोकेश को गंभीर चोटें आने की वजह से हायर सेंटर रेफर किया गया है। टौंस वन प्रभाग के एसडीओ रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार के हमले की शिकायत मिलते ही घटना स्थल पर वन विभाग की टीम को भेजा गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी संघर्ष में हुई गुलदार की मौत

गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में आपसी संघर्ष में एक गुलदार की मौत हो गई है। वन विभाग ने सरपंच की सूचना में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। वन विभाग के नागदेव रेंज में ल्वाली क्षेत्र ल्वाली-कालेश्वर रोड के समीप जोगड़ी गाड के किनारे एक मादा गुलदार का शव मिला।

ग्राम पंचायत गहड़ की सरपंच राजेश्वरी देवी ने गुलदार के शव की सूचना वन विभाग को दी। विभाग ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। मुख्यालय नागदेव रेंज में डाक्टरों की एक टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज अनिल भट्ट ने बताया कि गुलदार के आपसी संघर्ष में एक सवा साल का गुलदार मृत मिला है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed