फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard Attack on Two Youth In Almora, Both badly Injured

उत्तराखंड: तेंदुए ने युवक पर किया हमला, चिल्लाया तो उसे छोड़ दूसरे को दबोचा, दोनों की ऐसे बची जान

Sun, 05 Apr 2020 06:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Apr 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Leopard Attack on Two Youth In Almora, Both badly Injured
तेंदुए के हमले में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कठपुड़िया में पपोली गांव में दो युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। दोनों के ही शरीर पर काफी घाव हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे घात लगाए बैठे तेंदुए ने गाय खोलने गए महेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। जैसे ही तेंदुआ उन पर झपटा तो वे चिल्लाए।

विज्ञापन


इसके बाद वहां अन्य लोगों के चिल्लाने की अवाज सुनकर तेंदुआ उन्हें छोड़कर भाग निकला। थोड़ी ही दूरी पर तेुंदुए ने पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह पर भी हमला कर दिया। वहां आस -पास के लोगों ने हल्ला कर राजेंद्र को किसी तरह छुड़ाया। दोनों घायलों को लेकर वन विभाग की टीम तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

घर के पीछे से पकड़ा गया तेंदुआ

डॉक्टर प्रिया ने बताया कि राजेंद्र को करीब नौ टांके आए हैं और महेंद्र की ड्रेसिंग की है। दोनों घायलों ने बताया कि तेंदुए ने हमला पहले महेंद्र सिंह के ऊपर किया उसके तुरंत बाद ही राजेंद्र सिंह के ऊपर तेंदुए ने हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने हल्ला करके राजेंद्र सिंह को तेंदुए से छुड़वा दिया।

इसके बाद उनको फॉरेस्ट कर्मी हरीश सिंह बिष्ट द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंचे डीएफओ एस रावत, एसडीओ बीएस बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने दोनों का हालचाल पूछा और दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पांच- पांच हजार रुपये देने की बात कही। इधर वन विभाग की टीम को भेजकर घर के पीछे गली में फंसे तेंदुए को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed