फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard Attack Mother rescued her son from the jaws of leopard Tehri Garhwal Lambgaon

Tehri News: गुलदार के जबड़े से अपने लाडले को छुड़ा लाई मां, आंगन में खेल रहा था चार का साल मासूम, एम्स रेफर

Wed, 25 Jun 2025 11:31 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव(टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव(टिहरी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Jun 2025 11:31 AM IST
सार

आंगन में खेल रहे चार साल के मासूम पर गुलदार ने हमला कर दिया। यह देख मां अंगूरी देवी साहस कर गुलदार से भिड़ गई और अपने जिगर के टुकड़े को बचा लिया।

विज्ञापन
leopard Attack Mother rescued her son from the jaws of leopard Tehri Garhwal Lambgaon
leopard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक में भदूरा पट्टी के ओनाल गांव में सोमवार रात को एक गुलदार ने आंगन में खेल रहे बच्चे को दबोच लिया। यह देख बच्चे की मां साहस दिखाते हुए गुलदार से भिड़ गई और उसकी जान बचा ली। बच्चे के सिर व कान में गहरे घाव हैं, उसे प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

प्रतापनगर के लोगों को गुलदार के खौफ से निजात नहीं मिल पा रही है। वहां आए दिन गुलदार के हमलों से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। ओनाल गांव के पूर्व प्रधान दलवीर सिंह राणा ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे धनवीर सिंह का चार वर्षीय बेटा गणेश अपनी मां के साथ आंगन में खेल रहा था।

विज्ञापन


बच्चे के सिर और कान पर गहरे घाव
तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने मौका पाकर गणेश पर हमला कर दिया। यह देख मां अंगूरी देवी साहस कर गुलदार से भिड़ गई और अपने जिगर के टुकड़े को बचा लिया। परिवार के सदस्यों ने भी शोर मचा दिया, जिससे गुलदार बच्चे को छोड़कर भाग गया। गुलदार के हमले से बच्चे के सिर और कान पर गहरे घाव हो गए। परिजन उसे लेकर सीएचसी चौंड पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन, सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए यात्री

वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फिर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।रेंजर हर्षराम उनियाल ने कहा कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को भेज दिया गया है। घायल बच्चे के उपचार के लिए परिजनों को आर्थिक मदद दी जा रही है। घटनास्थल के पास शीघ्र ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को अकेले नहीं छोड़ने की अपील की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed