{"_id":"6902418eac935d1b390fc5e7","slug":"leopard-attack-and-killed-farmer-on-his-way-to-cowshed-body-found-200-meters-away-from-scene-2025-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Leopard Attack: गुलदार ने गौशाला जा रहे किसान को मार डाला, घटनास्थल से 200 मीटर दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leopard Attack: गुलदार ने गौशाला जा रहे किसान को मार डाला, घटनास्थल से 200 मीटर दूर मिला शव
Wed, 29 Oct 2025 10:04 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:04 PM IST
सार
मृतक किसान गौशाला गए थे। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। उन्हें गोशाला से के पास खून पड़ा दिखा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रप्रयाग के ग्राम पंचायत जौंदला में बुधवार सुबह अपनी गौशाला जा रहे एक किसान को गुलदार ने मार डाला। उसका शव घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर मिला। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत पसर गई है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान अनिल नेगी व ग्रामीण देंवेद्र चमोली ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे ग्राम पंचायत जौंदला के पाली मल्ली तोक निवासी मनवर सिंह (54) घर के पास ही स्थित गौशाला गए थे। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। उन्हें गोशाला से के पास खून पड़ा दिखा।
विज्ञापन
करीब 200 मीटर दूर मनवर का शव पड़ा दिखा, जो गुलदार के हमले में क्षत-विक्षत हो चुका था। घर के एकमात्र कमाऊ व्यक्ति मनवर खेतों में हल चलाते थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा देहरादून में पढ़ता है।
विज्ञापन
Uttarakhand: पहली बार कुत्तों के बधियाकरण और प्रबंधन का आएगा प्रस्ताव, पॉलिसी बनाने के लिए बढ़ाया गया कदम
घटना की सूचना पर विधायक भरत सिंह चौधरी, पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी व वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित करने, गांव में पिंजरा लगाने व मृतक के एक परिजन को रोजगार देने की मांग की।
पीड़ित परिवार को तात्कालिक मुआवजा राशि के तहत 1 लाख 80 हजार का चेक प्रदान किया गया है। गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है। क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) व आरआरटी (रेपिड रिस्पांस टीम) गठित कर दी है। गुलदार के लार का सैंपल ले लिया गया है।
- रजत सुमन, डीएफओ