फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Legislators and officers will be trained for e-Vidhan Sabha Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: ई-विधानसभा के लिए विधायकों और अधिकारियों की होगी ट्रेनिंग, विस में प्रशिक्षण सभागार तैयार

Thu, 17 Oct 2024 01:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Oct 2024 01:41 PM IST
सार

अवस्थापना व अन्य तकनीकी कार्य तकरीबन पूरे हो चुके हैं। अब ई-विधानसभा के लिए सभी 70 विधानसभा सदस्यों और अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा, प्रशिक्षण के लिए विधानसभा में सभागार तैयार कर दिया गया है।

विज्ञापन
Legislators and officers will be trained for e-Vidhan Sabha Uttarakhand News in hindi
ऋतु खंडूड़ी भूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले विधानसभा सत्र से पहले देहरादून और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा का पूरी तरह से डिजिटलीकरण हो जाएगा। आगामी सत्र की कार्यवाही का संचालन भी राष्ट्रीय ई-विधान (नेवा) के माध्यम से होगा।

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अमर उजाला से खास बातचीत में विधानसभा के डिजिटलीकरण की दिशा में अब तक की प्रगति को साझा किया। कहा, अवस्थापना व अन्य तकनीकी कार्य तकरीबन पूरे हो चुके हैं। अब ई-विधानसभा के लिए सभी 70 विधानसभा सदस्यों और अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

कहा, प्रशिक्षण के लिए विधानसभा में सभागार तैयार कर दिया गया है। जल्द प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार हो जाएगा और सदस्यों को सिलसिलेवार विधानसभा की डिजिटल कार्यवाही के संचालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मीडियाकर्मियों को भी इसकी जानकारी और आवश्यकता होने पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, इससे सदन की कार्यवाही को कागज रहित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। स्पीकर के मुताबिक, विधानसभा का आगामी सत्र नेवा के माध्यम से कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विधानसभा में ई-ऑफिस पर होगा काम

विधानसभा में अब ई-ऑफिस पर काम होगा। स्पीकर के मुताबिक, ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के लिए कार्य शुरू हो गया है। विधानसभा में कार्यवाही से संबंधित जितने भी दस्तावेज और कागजात हैं, उनका डिजिटलाइजेशन कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:   साइबर हमले के 14 दिन...उद्योगों की सिंगल विंडो बंद, सौर ऊर्जा परियोजनाओं का काम भी है ठप

विधानसभा में बनेगा अलग मीडिया सेंटर

स्पीकर खंडूड़ी के मुताबिक, मीडिया कर्मचारियों और पत्रकारों के लिए विधानसभा में अलग से एक मीडिया सेंटर बनाया जाएगा। इसमें रिपोर्टिंग से संबंधित कार्यों के लिए कंप्यूटर की व्यवस्था होगी। भराड़ीसैंण में भी मीडियाकर्मियों और महिला कर्मचारियों के लिए ठहरने की व्यवस्था बनाने पर भी कार्य हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed