{"_id":"662591ce015b1b8b06006d24","slug":"legislative-assembly-speaker-reached-hanol-temple-to-seek-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-396726-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देवता का आशीर्वाद लेने हनोल मंदिर पहुंची विधान सभा अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देवता का आशीर्वाद लेने हनोल मंदिर पहुंची विधान सभा अध्यक्ष
विज्ञापन
विधान सभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ऋतु खंडूड़ी महासू मंदिर हनोल पहुंची। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। हनोल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
उन्होंने कहा कि महासू देवता पर उनके परिवार की पहले से ही आस्था है। उत्तराखंड को देवभूमि कहा गया है। यहां के कण-कण में देवता वास करते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने देवता से जीत के लिए प्रार्थना की थी। जिस पर वे देवता का धन्यवाद और आशीर्वाद लेने पहुंची।
कहा कि लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि हार-जीत से आस्था नहीं बदलती। आस्था हमेशा अटूट होती है। उन्होंने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। मंदिर में वे करीब एक घंटे रूकीं। इस मौके रतन चौहान, टीएस चौहान, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।