फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leg of a protected animal found on the banks of the Sarna River

Dehradun News: सारना नदी के किनारे मिला संरक्षित पशु का पैर, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 29 Jul 2026 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 29 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Leg of a protected animal found on the banks of the Sarna River
सेलाकुई थाना क्षेत्र स्थित सारना नदी के किनारे बुधवार को संरक्षित पशु के पैर का अवशेष मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि शिकायतकर्ता रचित मिश्रा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पशु चिकित्साधिकारी की जांच में बरामद अवशेष संरक्षित पशु का होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी के अनुसार, दोपहर में कंट्रोल रूम के माध्यम से शिकायतकर्ता ने सूचना दी कि सारना नदी क्षेत्र में संरक्षित पशु का कटान होने की आशंका है और मौके पर उसका एक पैर पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी किनारे मिले अवशेष का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया अवशेष पुराना प्रतीत होने पर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया। जांच में अवशेष संरक्षित पशु का पाया गया, जिसके बाद सैंपल लेकर परीक्षण की कार्रवाई की गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed