{"_id":"59e11b704f1c1b6e548b731e","slug":"leave-ban-for-uttarakhand-power-corporation-officers-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड: दीपावली पर इस विभाग के अधिकारियों को नहीं मिलेंगी छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दीपावली पर इस विभाग के अधिकारियों को नहीं मिलेंगी छुट्टियां
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के मौके पर उत्तराखंड में इस विभाग के किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं मिलेगी। त्योहार पर लोगों को असुविधा न हो इसके लिए अधिकारी 24 घंटे ऑनकॉल रहेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली।
एमडी ने दीपावली पर बिजली की आपूर्ति नियमित रूप से सुचारु करने के निर्देश दिए। बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान न हो इसके लिए उन्होंने अधिकारियों की छुट्टियां पर रोक लगा दी। एमडी ने कहा कि 17 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
दीपावली पर्व के मद्देनजर पावर कॉरपोरेशन के स्तर पर सभी फीडरों में लाइनों और ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके चलते आजकल कटौती चल रही है।
विज्ञापन
त्योहार पर बिजली की नियमित आपूर्ति को लेकर शुक्रवार को एमडी ने मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता (वितरण) और अधिशासी अभियंताओं की बैठक ली। एमडी ने कहा कि अपने अपने इलाकों में आपूर्ति नियमित करवाना सभी अधिकारियों की जवाबदेही होगी।
इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। अधिकारी अलर्ट रहेंगे। किसी कारणवश किसी भी क्षेत्र में ट्रिपिंग के चलते आपूर्ति बाधित होती है तो उसे तत्काल सुचारु कराया जाएगा।