उत्तराखंड: डेंगू से रुड़की के वकील की मौत, तीन और लोगों में मिले लक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के एक वकील की देहरादून के अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, कचहरी में वकीलों ने दो मिनट का मौन धारण कर न्यायिक कार्य बंद रखा। दूसरी ओर, रामनगर क्षेत्र में तीन लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय वकील रामनगर कचहरी में वकालत करते थे। दो दिन पहले उन्हें बुखार की शिकायत हुई थी। परिजनों ने उन्हें शहर के अस्पताल में दिखाया, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
हालत अधिक खराब होने पर उन्हें देहरादून स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं, रामनगर कचहरी में वकीलों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर न्यायिक कार्य बंद रखा। उधर, रामनगर में भी तीन लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। बताया जा रहा है कि तीनों का शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
देहरादून में 3731 मरीजों में हो चुकी पुष्टि
मौसम का मिजाज सर्द होने के बावजूद डेंगू बुखार का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को भी देहरादून में डेंगू के 125 नए मरीज सामने आए हैं। मरीजों की यह संख्या जिले के तीन सरकारी अस्पतालों से आई एलाइजा जांच रिपोर्ट की है।
मौसम ठंडा होने पर परिस्थितियां आमतौर पर डेंगू मच्छर के पनपने के लिए अनुकूल नहीं होती है। इसके बावजूद डेंगू से पीड़ित मरीजों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को दून अस्पताल में 360 मरीजों के ब्लड सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजे गए थे।
इसमें से 82 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी तरह, एसपीएस हास्पिटल ऋषिकेश में 50 में से 30 और सीएचसी रायपुर में में 30 में 13 मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू पॉजीटिव पाया गया है। इस सीजन में अब तक जिले में डेंगू की पहचान के लिए 16425 मरीजों के सैंपल की एलाइजा जांच हो चुकी है। इसमें से 3731 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।