फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Lawyer and one Boy Died in High Tension line current on Holi 2020

उत्तराखंड: लगा रहे थे होली का झंडा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वकील समेत दो की मौत

Sun, 08 Mar 2020 06:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (उधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (उधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Mar 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Lawyer and one Boy Died in High Tension line current on Holi 2020
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के काशीपुर में होली का झंडा लगाते वक्त दर्दनाक हादसा हो गया। आईटीआई थाना क्षेत्र की कॉलोनी अम्बा बिहार में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक अधिवक्ता समेत दो युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 
घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। दरअसल, कॉलोनी के खाली प्लाट में होलिका दहन और पूजन की तैयारी चल रही थी। इसके लिए अधिवक्ता अभिषेक सिन्हा 26 वर्ष पुत्र अनिल सिन्हा मैदान में झंडा लगा रहे थे। इस दौरान झंडा अचानक 132 केवी हाईटेंशन लाइन में लग गया। बांस गीला होने के कारण उन्हें तेज करंट लग गया। करंट की चपेट में आते ही वहां मौजूद लोकेश चन्द्र परगई 21 वर्ष पुत्र महेश चन्द्र परगांई भी उन्हें बचाने के चक्कर में करंट के कारण झुलस गया।

विज्ञापन

 

हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुरी तरह झुलसे लोकेश को नगर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर सेफर कर दिया। परिजन उसे मुरादाबाद में एक प्राईवेट अस्पताल ले गए जहां, इलाज के दौरन उसने भी दम तोड़ दिया। अभिषेक अपने पीछे पत्नी व पांच साल की दो बेटियों को छोड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी रोडवेज के चालक की मौत 

हरिद्वार में अचानक तबियत बिगड़ने से यूपी रोडवेज के एक चालक की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे सहारनपुर डिपो की बस रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची थी।

अचानक ही चालक सुशील कुमार (52) पुत्र गुलाब सिंह निवासी चंदेना थाना भवन शामली यूपी की तबियत बिगड़ गई। परिचालक बबलू कुमार उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed