फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lawsuit on four Family Members for beaten bahu and Demand Dowry in Laksar

रुड़की: विवाहिता को मारपीट कर मांगा दहेज, कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Mar 2020 04:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लक्सर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लक्सर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Mar 2020 04:56 PM IST
सार

  • कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की मामले की जांच

विज्ञापन
lawsuit on four Family Members for beaten bahu and Demand Dowry in Laksar
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कस्बे के केशव नगर सोसायटी रोड मोहल्ला निवासी चंदा ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि कुछ वर्षों पहले उनके पिता की मृत्यु हो गईथी। मां ने 22 अप्रैल 2019 को उनकी शादी खानपुर थाना क्षेत्र निवासी युवकके साथ की थी।
विज्ञापन


चंदा के मुताबिक, शादी में मां ने अपने सामर्थ्य के अनुसार न दहेज दिया था, लेकिन ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। 13 अगस्त 2019 को किसी तरह अपने घर आ गई। उसने ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें महिला हेल्पलाइन रुड़की में शिकायत करने को कहा। आरोप है कि यहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चंदा ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की, लेकिन वहां से भी निराशा ही हाथ लगी। लिहाजा उन्होंने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर इंसाफ मांगा। मामले में सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्सर ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पति सचिन, ससुर रमेश पाल, देवर सुमित, सास मधु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed