{"_id":"5dc6f56b8ebc3e5b4c330086","slug":"lawsuit-filed-on-bjp-parshad-for-offensive-facebook-post-on-ayodhya-case-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अयोध्या फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करने को लेकर भाजपा पार्षद पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अयोध्या फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करने को लेकर भाजपा पार्षद पर मुकदमा दर्ज
Sun, 10 Nov 2019 11:04 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुद्रपुर में अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भाजपा के एक पार्षद ने फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। भड़काऊ पोस्ट की जानकारी मिलते और मामले की संवेदनशीलता समझते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पार्षद को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। इधर, पार्षद पर कानूनी कार्रवाई नहीं करने को लेकर दबाव भी बनाया गया, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी।
विज्ञापन
शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर पर फैसले को देखते हुए पुलिस सभी समुदायों से सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रही थी। पुलिस सोशल मीडिया सेल बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर नजर रख रही थी।
विज्ञापन
इसी सत्ताधारी पार्टी भाजपा के शिवनगर वार्ड से पार्षद शिव कुमार गंगवार ने फेसबुक पर अमर्यादित पोस्ट डाल दी। भड़काऊ पोस्ट डालने के बाद खलबली मच गई। पोस्ट के बाद खुफिया विभाग और सोशल मीडिया सेल ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को मामले की सूचना दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया। साथ ही पार्षद शिव कुमार गंगवार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ट्रांजिट कैंप विद्यादत्त जोशी ने बताया कि आरोपी पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पार्षद से पूछताछ की जा रही है।