{"_id":"5bfad43dbdec224149216221","slug":"lawsuit-filed-on-15-women-for-fight-to-forest-officers-in-khatima","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: वनकर्मियों से मारपीट और अभद्रता मामले में 15 महिलाओं पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: वनकर्मियों से मारपीट और अभद्रता मामले में 15 महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
Updated Mon, 26 Nov 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन रेंज खटीमा के अंतर्गत उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या पांच में वन कर्मियों और महिलाओं के बीच कथित मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने 15 महिलाओं सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
मामले में वन कर्मियों ने शनिवार को पुलिस को तहरीर सौंपकर वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास करने से रोकने पर मारपीट का आरोप लगाया था। महिलाओं ने भी चकरपुर पुलिस को तहरीर सौंपकर वन कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। वन कर्मियों का महिलाओं पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
रविवार को कोतवाली पुलिस ने वन दरोगा अशोक कुमार गौतम की तहरीर पर शारदा पावर चैनल कैनाल पट्टी चकरपुर निवासी चंपा देवी, प्रिया सागर, राधा, सरिता देवी, निशा देवी, लक्ष्मी देवी पत्नी दीपक, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी पत्नी सुधीर, कमला देवी, सीता देवी, मुन्नी देवी, ममता देवी, जसूली देवी, हीरा देवी, दीपा देवी व अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 186, 332, 353, 427, 506 आईपीसी के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन