फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawsuit Against 120 People for Caa support March without permission in dehradun

देहरादून: सीएए के समर्थन में जुलूस निकालने पर 120 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Sat, 28 Dec 2019 10:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Dec 2019 10:05 AM IST
सार

  • शिल्पकार मंच की संस्थापक रीना गोयल समेत 14 नामजद, 106 अज्ञात
  • एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पंजीकृत किया अभियोग

विज्ञापन
Lawsuit Against 120 People for Caa support March without permission in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर उत्तराखंड विश्वकर्मा शिल्पकार मंच की संस्थापक रीना गोयल समेत 120 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गोयल के अलावा 13 अन्य लोग नामजद हैं। इंस्पेक्टर की तरफ से कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने कई दिन पहले कानून व्यवस्था के मद्देनजर बिना अनुमति के जुलूस और प्रदर्शन न करने का अनुरोध किया था। उनका कहना था कि अनुमति के लिए कम से कम एक सप्ताह पहले आवेदन होना चाहिए, ताकि पुलिस समुचित व्यवस्था कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके विपरीत उत्तराखंड विश्वकर्मा शिल्पकार मंच की संस्थापक रीना गोयल के नेतृत्व में पुरुषों और महिलाआें ने सीएए के समर्थन में नगर निगम से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला। आयोजक पुलिस के मांगने पर किसी तरह की अनुमति नहीं दिखा सके।

शहर कोतवाली निरीक्षक शिशुपाल नेगी ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने और यातायात बाधित करने के आरोप में रीना गोयल समेत 120 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

 

रीना गोयल के अलावा मुकदमे में अमन सिंह चौहान निवासी ओल्ड कनॉट पैलेस, पूनम वर्मा निवासी नहरवाली गली मोती बाजार, गौर सिंह नेगी, दीवान सिंह बिष्ट, कृष्णा दास, विक्रम सिंह बिष्ट, अमन चौहान वकील, आदित्य वर्मा, संजय, विरेन्द्र, मनीषा स्वामी, सुमन और फू ल कुमार को आरोपी बनाया गया है। 

शहर और देहात में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। पुलिस की तरफ से पहले ही स्पष्ट बता दिया गया था कि यदि कोई भी बिना अनुमति के जुलूस अथवा प्रदर्शन करेगा तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में उत्तराखंड विश्वकर्मा शिल्पकार मंच से जुड़े लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
-अरुण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed