{"_id":"6434706af1e0e0a3be01eb8a","slug":"late-night-fire-broke-hotel-mussoorie-dehradun-news-c-5-1-128133-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मसूरी में देर रात होटल के स्टोर रूम में लगी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मसूरी में देर रात होटल के स्टोर रूम में लगी आग, सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघर के पास एक होटल की चौथी मंजिल पर बने स्टोर रूम में आग लग गई। इससे होटल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से स्टोर रूम में रखा सामान जलकर राख हो गया।
सोमवार देर रात करीब सवा 11 बजे झूलाघर क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के पास स्थित होटल वैल्यू व्यू के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। स्टोर रूम होटल के टॉप फ्लोर पर था। लोगों ने इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड को दी और आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
होटल संचालक राघव ने बताया कि होटल के आठ कमरों में 16 पर्यटक ठहरे हुए थे। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरे होटल में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि स्टोर रूम में एक बेड, रजाई-गद्दे और अन्य सामान रखा था, जो जलकर राख हो गया। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
सीओ अनिल जोशी ने बताया कि आग होटल के टॉप फ्लोर पर स्टोर रूम में लगी थी, इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।