फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   late congress leader son give aatmadaah waring in chief minister house

स्वर्गीय कांग्रेसी नेता के बेटे ने सीएम आवास पर पत्नी संग आत्मदाह की दी चेतावनी, यह है वजह

Fri, 12 Jan 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 12 Jan 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
late congress leader son give aatmadaah waring in chief minister house

स्वर्गीय कांग्रेसी नेता के बेटे ने अपनी पत्नी के साथ सीएम आवास पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। स्वर्गीय पारस कुमार जैन के बेटों के बीच संपत्ति को लेकर चला आ रहा विवाद एक बार फिर सड़क पर आ गया है।

विज्ञापन


उनके एक बेटे ने सपत्नी मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। शुक्रवार को मध्य हरिद्वार के एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत में स्वर्गीय पारस कुमार जैन के बेटे ललित जैन ने आरोप लगाया कि उनके भाई मनोज जैन और तोष जैन ने पिता की पूरी संपत्ति का बंटवारा आपस में ही कर लिया है।
विज्ञापन


पिता द्वारा स्थापित देशरक्षक औषधालय एवं शिवालिक ड्रग्स में वह हिस्सेदार है, लेकिन उन्हें हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। उनके  घर की बिजली तक काट दी गई है और घर से बाहर निकाल देने की धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाई मनोज जैन ने अपनी पत्नी पायल जैन के नाम से शिवालिक हेल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर शिवालिक ड्रग्स को 30 वर्ष के लिए किराये पर दे दिया है।

भाई ने आरोपों को खारिज किया

late congress leader son give aatmadaah waring in chief minister house

यही नहीं शिवालिक हाउस कनखल का एक भूखंड भी कागजात में अपनी पत्नी के नाम दान में करना दर्शाया गया है। आरोप लगाया कि जिलाधिकारी और एसएसपी को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

चेतावनी दी यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वे 25 जनवरी से सीएम आवास के बाहर धरना देंगे, तब भी समाधान नहीं निकला तो एक फरवरी को मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह कर लेंगे।

भाई ने आरोपों को खारिज किया
दूसरी ओर ललित जैन के भाई मनोज जैन और तोष जैन ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। मनोज जैन का कहना है कि मामला अदालत में लंबित है। अदालत जो फैसला करेगी वह उसे मानने के लिए बाध्य हैं। मनोज जैन का यह भी कहना है कि उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए कई बार पहल की, लेकिन ललित व उनकी पत्नी ने सहयोग नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed