फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Changed weather disrupted enthusiasm of Dussehra festival effigies were made of cloth Dehradun news

Dehradun: बदले मौसम ने दशहरा पर्व के उत्साह में डाला खलल, कपड़े के बनाए गए पुतले, ताकि बारिश में भी जल सके

Mon, 23 Oct 2023 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 23 Oct 2023 04:44 PM IST
सार

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 23 और 24 अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बीते पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो सिर्फ साल 2022 में दशहरा पर्व के दिन पूरे प्रदेश भर में बारिश हुई थी।

विज्ञापन
Changed weather disrupted enthusiasm of Dussehra festival effigies were made of cloth Dehradun news
दशहरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीते साल अचानक बदले मौसम ने दशहरा पर्व के उत्साह में खलल डाला। बारिश के चलते रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतला दहन करने में आयोजकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। हालांकि, इस बार दून में दशहरे के दिन मौसम खुला रहेगा। पुतला दहन में परेशानी न हो इसके लिए कपड़े के पुतले बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 23 और 24 अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बीते पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो सिर्फ साल 2022 में दशहरा पर्व के दिन पूरे प्रदेश भर में बारिश हुई थी। जिसके चलते रावण दहन के लिए इंतजार करने के साथ आयोजन स्थल पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Shardiya Navratri 2023: महिला शक्ति जब खड़ी हुई तो सृष्टि को मिला नया स्वरूप, जिंदगियां संवार रहीं ये देवियां

विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के प्रधान संतोक सिंह नागपाल ने बताया, बीते साल बांस, कागज और भूसे से पुतले बनाए गए थे। यह सभी सामग्री बारिश से जल्दी खराब हो जाती है। इसी वजह से बीते साल अचानक हुई बारिश से पुतले ठीक से नहीं जल पाए थे। ऐसे में इस बार पुतलों में कपड़ों का ज्यादा प्रयोग किया गया ताकि बारिश अगर होती भी है तो पुतला दहन आसानी से हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed