फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide warnings will be issued in Rudraprayag before an incident occurs became fourth district in country

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में अब भूस्खलन से पहले मिलेगा पूर्वानुमान, राज्य का पहला और देश का चौथा जिला बना

Tue, 23 Sep 2025 11:13 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 23 Sep 2025 11:13 AM IST
सार

जीएसआई ने राज्य में भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील जोन चिह्नित किए हुए हैं। इसमें रुद्रप्रयाग में ही 1509 जोन चिह्नित हैं। 

विज्ञापन
Landslide warnings will be issued in Rudraprayag before an incident occurs became fourth district in country
भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन का पूर्वानुमान विधिवत देना शुरू कर दिया है। राज्य का रुद्रप्रयाग पहला और देश का चौथा ऐसा जिला बन गया है जिसका भूस्खलन चेतावनी को लेकर बुलेटिन जारी हो रहा है।

विज्ञापन

राज्य भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है। जीएसआई ने राज्य में 14780 भूस्खलन जोन चिह्नित किए हुए हैं। इसमें रुद्रप्रयाग में ही 1509 जोन चिह्नित हैं। इसके अलावा जीएसआई रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में भूस्खलन का पूर्वानुमान जारी करने के लिए परीक्षण का काम रहा था। यह प्रयास करीब तीन साल से जारी थे। अब जीएसआई ने रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन को लेकर विधिवत पूर्वानुमान देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इसी महीने कोलकाता स्थित जीएसआई के केंद्रीय मुख्यालय से अधिकारिक रूप से बुलेटिन जारी करने की प्रक्रिया को किया गया। जीएसआई ने यह उपलब्धि सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा की है। इसमें बताया गया कि रुद्रप्रयाग पूरे उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र का पहला और भारत का चौथा ऐसा जिला बन गया है, जिसका भूस्खलन पूर्वानुमान बुलेटिन सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है।


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: यूकेएसएसएससी परीक्षा; 445 केंद्रों पर जैमर तो थे लेकिन नाकाम, 5-जी नेटवर्क पर नहीं लगा सकते लगाम

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू के तीन जिले शामिल थे

देहरादून। रुद्रप्रयाग के अलावा जीएसआई भूस्खलन का पूर्वानुमान पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू के जिलों के लिए जारी कर रहा है। इसमें पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग और कलिम्पोंग शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडू का नीलगिरी जिला शामिल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed