फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   landslide: Rishikesh Gangotri Highway remain closed for second day in Kumbharkheda

Landslide: कुम्हारखेड़ा में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी रहा बंद, वैकल्पिक मार्ग से भेजे गए छोटे वाहन

Mon, 22 Aug 2022 08:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Aug 2022 08:42 PM IST
सार

हाईवे पर कुम्हारखेड़ा बाईपास के समीप रविवार रात को भारी बोल्डर गिर गए थे जिससे एनएच पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। मार्ग बंद होने के कुछ समय बाद बोल्डर हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई लेकिन बोल्डर इतने बड़े और ज्यादा हैं कि उन्हें तोड़कर दूसरी जगह डंप करने में समय लग रहा है।

विज्ञापन
landslide: Rishikesh Gangotri Highway remain closed for second day in Kumbharkheda
गंगोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। कुम्हारखेड़ा बाईपास के समीप रविवार रात को भारी बोल्डर गिरने से हाईवे बंद हो गया था। छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है लेकिन बड़े वाहन दो दिनों से वहीं खड़े हैं। हालांकि हाईवे बंद होने के बाद से बड़े वाहनों को भद्रकाली में ही रोका जा रहा है।

विज्ञापन


हाईवे पर कुम्हारखेड़ा बाईपास के समीप रविवार रात को भारी बोल्डर गिर गए थे जिससे एनएच पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। मार्ग बंद होने के कुछ समय बाद बोल्डर हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई लेकिन बोल्डर इतने बड़े और ज्यादा हैं कि उन्हें तोड़कर दूसरी जगह डंप करने में समय लग रहा है। लोगों की समस्या को देखते हुए ऋषिकेश-हरिद्वार जाने वाले छोटे वाहनों को वाया पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) से और देहरादून जाने वाले छोटे वाहनों को बगरधार से डागर गांव होते हुए नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग से भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


आपदा के निशां: तबाही के मंजर के बीच आंसुओं का सैलाब, रोते परिजन बोले- हमारे अपनों के शव दिला दो और कुछ न चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा से भी रूट डायवर्ट किया गया है लेकिन कई बड़े ट्रक अब भी एनएच पर फंसे हुए हैं। मार्ग खोल रही कंपनी के मैनेजर एनके यादव ने बताया कि बोल्डर काफी बड़े हैं मलबा हटाते ही और आ रहा है। पत्थर तोड़ने के लिए दो मशीनें और एक जेसीबी के साथ ही चार डंपर लगाए गए हैं। मलबा आठ किमी दूर डंप करने से भी समय लग रहा है।

पहाड़ी से मलबा गिरना बंद हो गया तो सोमवार रात करीब 12 बजे तक मार्ग खोल दिया जाएगा। एनएच बंद होने से महाविद्यालय का स्टाफ भी नहीं पहुंच पाया जिससे सोमवार को यहां नगरपालिका हॉल में ही उनकी उपस्थिति ली गई। साथ ही जिलेभर में बारिश के कारण करीब 32 लिंक मार्ग बंद पड़े हुए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed