फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   landslide kills two youth in nainital

उत्तराखंड में बारिश का कहरः नैनीताल में बड़ा हादसा, 20 मीटर नीचे धंसा गंगोत्री हाईवे

Mon, 31 Jul 2017 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 31 Jul 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
landslide kills two youth in nainital
land slide - फोटो : amarujala

नैनीताल में बड़ा हादसा हो गया। यहां भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राज मार्ग पर बारिश से पहाड़ी दरकी और दो युवक इसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन


सोमवार को भौर्या बैंड के पास पहाड़ी खिसकने से दो बाइक सवार की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोपहर तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई।

हादसे के बाद भवाली- अल्मोड़ा हाईवे पर लंबा लगा जाम लग गया।  

एक युवक की पहचान पंकज (29 ) पुत्र घनानंद निवासी मकान नंबर-9 बजूनिया हल्दू हल्द्वानी के रूप में हुई है। क्षतिग्रस्त बाइक में भारतीय सेना का अशोक की लाट वाला प्रतीक चिह्न भी लगा है।

विज्ञापन

20 मीटर नीचे धंसा गंगोत्री हाईवे

landslide kills two youth in nainital
highway

उत्तरकाशी के करीब 60 किमी. दूर गंगोत्री नेशनल हाईवे करीब 20 मीटर नीचे धस गया है। इसके चलते गंगोत्री यात्रा रोक दी गई है।

जानकारी के मुताबिक बीआरओ के साथ जिला प्रशासन की टीम मार्ग को दुरुस्त करने में जुट गया है। यात्रा को सुचारू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशा जा रहा है।

फिलहाल दोनों और के यात्रियों को रोक दिया गया है। बताया गया कि रविवार की शाम 254 यात्री धाम में दर्शन के लिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed