{"_id":"5969a7354f1c1b937a8b4772","slug":"landslide-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में चट्टान दरकी, 19 परिवार खतरे से घिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में चट्टान दरकी, 19 परिवार खतरे से घिरे
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
landslide
मूनाकोट विकासखंड के भटेड़ी गांव में बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के दौरान एक चट्टान दरक गई। चट्टान टूटकर निकले पत्थर और मलबा गांव तक पहुंच गए हैं। इससे भटेड़ी गांव में 19 परिवार खतरे से घिर गए हैं। इनमें से ज्यादा खतरे से घिरे छह परिवारों ने मकान छोड़ दिए हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। इसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मूनाकोट विकासखंड के तल्ला भटेड़ी में लगातार हो रही बारिश के दौरान बृहस्पतिवार रात मट्योड़ा पहाड़ी से एक चट्टान टूटकर गिर गई। यह मलबा 19 मकानों तक पहुंच गया। सभी मकानों के आगे मलबा गिर चुका है।
विज्ञापन
गांव में बना सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट भी टूट चुका है। कई जगह पानी की लाइन टूटी है। बिजली सप्लाई भी बंद है। गांव के महेश पंत ने इस घटना की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक के माध्यम से विभाग को दी है, लेकिन अब तक राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन