फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: land slide in mussoorie chakrata road, two vehicle buried

मसूरी चकराता मोटर मार्ग पर दरकी चट्टान, पहाड़ से गिरे विशालकाय पत्थर, तीन घंटे बंद रही सड़क

Wed, 11 Sep 2019 10:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 11 Sep 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Dehradun News: land slide in mussoorie chakrata road, two vehicle buried
मसूरी चकराता मार्ग पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

मसूरी कैम्पटी यमुनोत्री जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए बुधवार को सुबह एक बार फिर पहाड़ी के दरकने के बाद आये मलबे से कांडीखाल के समीप बंद हो गया। जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। वहीं यमुनोत्री आने जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग को तीन घंटे बाद खोल दिया गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और राजमार्ग के अधिकारी जेसीबी और मजदूर लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क पर आये मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया। परन्तु लगातार पहाड़ी दरकने से मार्ग को खोलने में परेशानी हो रही है। वहीं मंगलवार को भी मसूरी कैम्पटी यमुनोत्री जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए भारी भूस्खलन होने के कारण करीब आठ घंटे बंद रहा। जिसको देर शाम खोल दिया गया था।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार जालम सिंह राणा ने बताया की सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और राजमार्ग की टीम जेसीबी से मलबे को हटाने में जुट गए। सड़क बार-बार बंद हो रही है। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच बंद

धारचूला में सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी दरकने से पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग ढुंगातोली के पास मंगलवार को बंद हो गया। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सीमा सड़क संगठन की कटिंग के दौरान जौलजीबी ढुंगातोली में पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। इससे एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। देर शाम तक जेसीबी से मलबा हटाने का काम जारी था। इधर, पिछले दिनों मलबा आने से 11 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं। सोबला-उमचिया, गिनीबैंड-समकोट, नाचनी-भैंसकोट, मसूरीकांडा-होकरा, मदकोट-फाफा, बांसबगड़-कोटा पंद्रपाला, सोसा-सिरखा, छिरकिला-जम्कू सड़कें मलबा आने से बंद पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed