फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   land slide due to heavy rain in uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश से दरक रही पहाड़ियां और नदियां हुई विकराल, जन जीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 06 Jul 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Jul 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
land slide due to heavy rain in uttarakhand
भूस्खलन

उत्तराखंड में बादलों का कहर बरसाना जारी है। मौसम विभाग ने राज्य में 36 घंटों के लिए कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतवानी जारी की है।

विज्ञापन


गुरुवार को मौमस विभाग की चेतावनी के बीच कुमाऊं मंडल के ह‌ल्‍द्वानी शहर में सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। जिससे शहर में कई जगह जलभराव की समस्या हो गई। भवाली के टमट्यूड़ा में पहाड़ी दरकने की भी खबर है। 
विज्ञापन


वहीं जोशीमठ-लामबगड़ में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे से बंद हुअा मार्ग सात बजे आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया। जिसके बाद सिरोहबगड़ में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे फिर बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 36 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों विशेषकर कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी में भी बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

बिंदाल और रिस्पना नदी में अचानक जल स्तर बढ़ गया

land slide due to heavy rain in uttarakhand
river
प्रदेश के अनेक हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई। राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे लेकिन उमस ने जीना मुहाल रखा। शाम को आठ बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। गर्मी व उमस से भी राहत मिली। 

राजधानी और आसपास के इलाकों में शाम को हुई तेज बारिश से बिंदाल और रिस्पना नदी में अचानक जल स्तर बढ़ गया। बाढ़ से बचाव के तहत जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया। नदी किनारे बसे लोगों के लिए सात राहत केंद्र बनाए गए हैं। देर रात तक लोगों को इनमें शिफ्ट किया गया।
राजधानी में बुधवार की शाम आठ बजे अचानक तेज बारिश हुई।

बारिश की वजह से शहर के रिस्पना नदी और बिंदाल नदी में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। नदी किनारे बसे लोग खौफजदा हो गए। कई लोग रात को ही अपना ठिकाना छोड़कर चले गए। रात 11 बजे तक बस्तियों में सन्नाटा पसर गया। कुछेक लोग नदी किनारे बैठकर रात काटी। पानी बढ़ने के खौफ में वह सो नहीं पाए।

उधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत ने बताया कि नदी किनारे बसे लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए अलर्ट जारी किया गया। अग्रवाल धर्मशाला सहित शहर में कई सरकारी विद्यालयों में सात राहत केंद्र बनाए गए। देर रात तक लोगों को इन राहत केंद्रों पर भेजा गया।
 

तेज बारिश से कलीराम बडोनी का मकान ढह गया

land slide due to heavy rain in uttarakhand

चंबा के थौलधार विकास खंड के सर्क गांव में बारिश से एक दो मंजिला मकान भरभरा कर ढह गया। मकान के अंदर रखा सामान भी दब गया। प्रभावित परिवार ने फिलहाल गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शरण ले ली है।

बीते दिन दोपहर में हुई तेज बारिश से सर्क गांव निवासी कलीराम बडोनी का मकान ढह गया। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे। गांव के लोगों ने उन्हें खेतों में मकान ढहने की सूचना दी।

मकान के एक कमरे में पशु बंधे हुए थे। मलबा हटाकर लोगों ने किसी तरह पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। गांव के राजेश्वर बडोनी ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed