फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Land search started for four new nursing colleges in Uttarakhand medical college campus

Uttarakhand: प्रदेश में चार नए नर्सिंग कॉलेजों के लिए जमीन की तलाश शुरू, मेडिकल परिसर के आसपास ही खुलेंगे

Fri, 16 Jun 2023 01:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Jun 2023 01:53 PM IST
सार

 उत्तराखंड में चार नए नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्य को पत्र भेजा है। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने नर्सिंग कॉलेजों के लिए जमीन चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Land search started for four new nursing colleges in Uttarakhand medical college campus
जाली एमबीबीएस अलॉटमेंट लेटर मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में चार नए नर्सिंग कॉलेजों के लिए सरकार ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। ये नर्सिंग कॉलेज राजकीय मेडिकल परिसर के आसपास ही खुलेंगे। जमीन का चयन होने के बाद डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

केंद्र सरकार के वित्तीय सहयोग से देश भर में 150 नर्सिंग कॉलेज खोले जाने हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने बजट की व्यवस्था की है। उत्तराखंड में चार नए नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्य को पत्र भेजा है। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने नर्सिंग कॉलेजों के लिए जमीन चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Amar Ujala Samvad 2023:  युवा प्रतिभा और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वालों का होगा सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर और हरिद्वार में नर्सिंग कॉलेज खोला जाना तय हो गया है। श्रीनगर में पहले से ही मेडिकल कॉलेज है। जबकि हरिद्वार में नया मेडिकल कॉलेज का काम चल रहा है। इसके अलावा रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में नया मेडिकल कॉलेज बन रहा है।

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि नए नर्सिंग काॅलेजों के लिए जमीन मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास चाहिए। जमीन उपलब्ध होते ही डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि नर्सिंग कॉलेजों के लिए बजट केंद्र सरकार की ओर से दिया जाएगा। नए नर्सिंग कॉलेज खुलने से सीटें बढ़ेगी। जिससे प्रदेश के युवाओं को नर्सिंग कोर्स के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed