फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   land purchase circle rate now increase in uttarakhand

उत्तराखंड में जमीन खरीदने का सपना हुआ 'महंगा', पढ़िए कैबिनेट के 10 बड़े फैसले

Sat, 13 Jan 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Jan 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
land purchase circle rate now increase in uttarakhand

अगर आप उत्तराखंड में कहीं भी जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो अब यह सपना भूल जाएं। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अधिकांश क्षेत्रों की कृषि एवं गैर कृषि भूमि महंगी हो जाएगी। शुक्रवार को प्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में सर्किल रेट बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूर सर्किल रेट के प्रस्ताव के तहत प्रदेश के मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में तराई वाले इलाकों के शहरी, अर्द्धशहरी क्षेत्रों में और मुख्य मार्गों के आसपास कृषि और अकृषि भूमि की दरों में भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


देहरादून के छरबा गांव में अधिकतम 111 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। शहर के पॉश इलाके राजपुर रोड पर भूमि की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। हरिद्वार में पिरान कलियर के बेड़पुर इलाके में अकृषि भूमि की दर में 233 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पतंजलि योगपीठ वाले इलाके में कृषि भूमि की दर में 400 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पर्वतीय जनपदों में भूमि की दरों में औसतन शून्य से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल रेट की खास बातें

land purchase circle rate now increase in uttarakhand

सर्किल रेट की खास बातें  
-15 प्रतिशत की औसत वृद्धि है सभी पर्वतीय जनपदों में
-400 प्रतिशत महंगी हुई पतंजलि योगपीठ इलाके की कृषि भूमि
-208 प्रतिशत बढ़ी हल्द्वानी के रामपुर और कालाढुंगी में जमीन
-111 प्रतिशत महंगी हुई देहरादून के छरबा इलाके में भूमि
-2.76 करोड़ प्रति हेक्टेयर हुई दून के बंसीवाला क्षेत्र में कृषि भूमि
-100 प्रतिशत बढ़े लैंसडौन नगरीय इलाके में जमीन के दाम
 
पंचेश्वर परियोजना पर मंत्रिमंडलीय समिति का गठन
बैठक के बाद शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में पंचेश्वर बहुउद्देश्यीय परियोजना के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति पर विस्तार से मंथन हुआ। मंथन के बाद परियोजना के 31023 परिवारों के बेहतर पुनर्वास के लिए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई। कमेटी में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पेयजल मंत्री प्रकाश पंत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल सदस्य बनाए गए हैं। 20 जनवरी को मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक रखी गई है। समिति प्रस्तावित नीति का अध्ययन करने के बाद नया प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजेगी।
 

कैबिनेट में ये फैसले भी हुए

land purchase circle rate now increase in uttarakhand

कैबिनेट में ये फैसले भी हुए
-लैप्स नहीं होगी विधायक निधि, सरकार ने आदेश पलटा, अगले वित्तीय वर्ष में भी हो सकेगी इस्तेमाल
-देहरादून के ग्राम धौलास में अर्बन सिलिंग की भूमि एमडीडीए को निशुल्क हस्तांतरित
- एवरेस्ट विजेता सुमन कुटियाल दत्ताल को राहत, खंड विकास अधिकारी के निसंवर्गीय पद पर रहेंगी
-कैबिनेट ने दत्ताल के मामले में लोक सेवा आयोग का फैसला पलटा, ज्येष्ठता का लाभ आदेश जारी होने के दिन से ही मिलेगा

-सरस्वती शिशु मंदिर को ग्राम सोला सरोली में 0.028 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने का फैसला  
-ग्राम पंचायत ने जन शिक्षा समिति को भूमि देने का किया था प्रस्ताव, कैबिनेट ने लगाई मुहर
- पांच सहायक लेखाकार और सहायक समीक्षा अधिकारी का सूचना आयोग में समायोजन का निर्णय
-भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्टों में लिए जाने वाले प्रशासनिक व्यय को 5 से 2.5 प्रतिशत घटाया
-केदारनाथ धाम में हेलीपैड तक निर्माणाधीन मार्ग को चौड़ा करने के लिए तीन भवनों के ध्वस्तीकरण को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed