फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Land mafia Yashpal Tomar s 36 bigha land attached

हरिद्वार: भू-माफिया यशपाल तोमर की 36 बीघा जमीन कुर्क, जिलाधिकारी ने तहसीलदार को नियुक्त किया रिसीवर

Tue, 24 May 2022 10:32 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। 
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 24 May 2022 10:32 PM IST
सार

तहसीलदार शालिनी मौर्य ने बताया कि जब तक जिलाधिकारी की ओर से कोई नया आदेश नहीं दिया जाएगा, तब तक जमीन तहसीलदार प्रशासन के कब्जे में रहेगी।

विज्ञापन
Land mafia Yashpal Tomar s 36 bigha land attached
गैंगस्टर यशपाल तोमर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पश्चिमी यूपी के चर्चित भू-माफिया यशपाल तोमर की नोएडा, मेरठ और बागपत में बेनामी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को ज्वालापुर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जमीन को कुर्क कर लिया गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने जमीन पर तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


भू-माफिया और गैंगस्टर यशपाल तोमर की नया गांव ज्वालापुर स्थित करोड़ों की जमीन है। उत्तराखंड एसटीएफ की ओर से यशपाल तोमर गैंग पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों एसटीएफ ने यशपाल तोमर को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसटीएफ की ओर से जिलाधिकारी से तोमर की बेनामी संपत्ति को कुर्क करने का आग्रह किया गया था। तहसील प्रशासन की ओर से जमीन की जांच पड़ताल करने पर सामने आया कि यहां यशपाल तोमर की 36 बीघा बेनामी जमीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि जमीन यशपाल तोमर के साले नाम की गई है। जमीन को ठिकाने लगाने के लिए यहां प्लाटिंग भी शुरू कर दी गई थी। औने-पौने दामों में प्लाट काटने का कार्य शुरू कर दिया गया था। मंगलवार को प्रशासन ने 36 बीघा जमीन को कुर्क कर दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने तहसीलदार शालिनी मौर्य को रिसीवर नियुक्त किया है। लगभग 50 करोड़ रुपये की जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई तहसीलदार शालिनी मौर्य के नेतृत्व में की गई। तहसील प्रशासन ने जमीन को कुर्क करने के बाद अपना बोर्ड लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed