{"_id":"6668cc6beb338c14480ed824","slug":"land-fraud-three-fraudsters-including-a-senior-architect-dehradun-news-c-5-1-drn1030-432807-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Land fraud: सीनियर आर्किटेक्ट समेत तीन जालसाज गिरफ्तार, भदोही के कपड़ा व्यापारी की जमीन का किया फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Land fraud: सीनियर आर्किटेक्ट समेत तीन जालसाज गिरफ्तार, भदोही के कपड़ा व्यापारी की जमीन का किया फर्जीवाड़ा
Wed, 12 Jun 2024 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:41 PM IST
सार
सीनियर आर्किटेक्ट दिनेश कुमार अग्रवाल, गिरीश कोठियाल और राजीव कुमार ने उन्हें राजपुर क्षेत्र के धोरण में एक 677 वर्गमीटर का प्लॉट दिखाया था। जिसके बाद वह फर्जीवाड़े का शिकार हुए।
विज्ञापन
अरेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जीवाड़े से जमीन का सौदा कर एक बिल्डर से 80 लाख रुपये ठगने के आरोप में सीनियर आर्किटेक्ट समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने भदोही के एक कपड़ा व्यापारी की जमीन को फर्जी दस्तावेज से बेचने का प्रयास किया था। इस फर्जीवाड़े के लिए उन्होंने व्यापारी के नाम का एक व्यक्ति सहारनपुर से बुलाया था। पुलिस दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि रविवार को राकेश बत्ता निवासी लक्ष्मण चौक ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि सीनियर आर्किटेक्ट दिनेश कुमार अग्रवाल, गिरीश कोठियाल और राजीव कुमार ने उन्हें राजपुर क्षेत्र के धोरण में एक 677 वर्गमीटर का प्लॉट दिखाया था। बताया था कि इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये है और यह अरशद कय्यूम नाम के व्यक्ति का है। उन्होंने कय्यूम को अपना परिचित बताया। उन्होंने कय्यूम नाम के व्यक्ति की बत्ता से मुलाकात भी कराई। दोनों पक्षों में सौदा हो गया और बत्ता ने कय्यूम के नाम पर 55 लाख रुपये बैंक खाते में और 25 लाख रुपये नकद दे दिए। बाकी रकम उन्होंने रजिस्ट्री के वक्त लेने की बात कही।
विज्ञापन
Jolly Grant Airport: 18 जून से शुरू होगी देहरादून और कुल्लू के बीच सीधी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल
विज्ञापन
जब बत्ता कब्जा लेने के लिए प्लॉट पर गए तो वहां कय्यूम नाम का व्यक्ति मौजूद मिला। उन्होंने सारे कागजात अपने नाम पर होने की बात कही। इस बीच बत्ता को पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है। पुलिस ने मामले की जांच की तो फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। पुलिस ने गिरीश कोठियाल निवासी हरिपुर नवादा और दिनेश अग्रवाल निवासी रेसकोर्स को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जबकि, राजीव कुमार निवासी रावटी, थाना हीमपुर दीपा, बिजनौर को टीएचडीसी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। राजीव राजपुर के एक और मुकदमे में फरार चल रहा था।
पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि धोरणखास में यह जमीन भदोही के कपड़ा व्यापारी अरशद कय्यूम की है। उनकी इस प्रॉपर्टी पर लंबे समय से नजर थी। इसके लिए वह खरीदार तलाश रहे थे। इसके लिए उन्हें जरूरत थी अरशद कय्यूम नाम के व्यक्ति की। उनकी मुलाकात इमाम नाम के व्यक्ति से हुई, जो कि सिकरोड़ा, भगवानपुर का रहने वाला है। इमाम ने उन्हें बताया था कि अरशद कय्यूम नाम के एक व्यक्ति को वह जानता है। वह इसमें मदद कर सकता है।
उन्होंने भगवानपुर से अरशद कय्यूम नाम के व्यक्ति को बुलाया और द्रोण होटल में बत्ता की उससे मुलाकात कराई। सौदा तय हुआ और 80 लाख रुपये नकद व दो करोड़ रुपये के चेक ले लिए गए। एसओ राजपुर ने बताया कि इस मामले में इमाम और फर्जी अरशद कय्यूम नाम के व्यक्ति की तलाश की जा रही है।