फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Land Fraud and swindle with uttarakhand Deputy transport commissioner

देहरादून: उप परिवहन आयुक्त से जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, जालसाजों ने ऐसे लगाया चूना

Sat, 29 Jun 2019 09:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 29 Jun 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Land Fraud and swindle with uttarakhand Deputy transport commissioner
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उप परिवहन आयुक्त सुधांशु गर्ग भी जमीन की ठगी का शिकार हो गए। जाखन की कपूर फैमिली ने संपत्ति बेचने के नाम पर उनसे 30 लाख रुपये ठग लिए। यह संपत्ति दो लोगों को बेचकर ठगी की गई है। इस परिवार के खिलाफ पहले से राजपुर थाने और शहर कोतवाली में ठगी के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसआईटी भूमि की व्यापक कार्रवाई के बावजूद जिले में जमीन संबंधी ठगी के मामलों में कमी नहीं आई है। ताजा मामला जाखन क्षेत्र की एक संपत्ति का है, जिसमें उप परिवहन आयुक्त सुधांशु गर्ग को ठगी का शिकार बनाया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, जाखन निवासी कपूर परिवार के रोहन कपूर, कुणाल और इनके पिता अविनाश ने रेसकोर्स निवासी सुधांशु गर्ग को अपनी संपत्ति का एक हिस्सा 30 लाख रुपये में बेचा था। रजिस्ट्री होने के बाद सुधांशु कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि यह संपत्ति पहले किसी और को बेची जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी शिकायत पर हुई एसआईटी जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर राजपुर पुलिस ने शुक्रवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि कपूर फैमिली के खिलाफ पहले से ही राजपुर थाने और शहर कोतवाली में जमीन संबंधी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार हैं। 

धोखाधड़ी कर व्यापारी से हड़प लिए 95 लाख 

मेरठ के गणेशपुरी निवासी रविंद्र कुमार पांडेय ने आईजी अजय रौतेला से मिलकर बताया था कि शहर के सरकुलर रोड निवासी सुषमा बंसल ने करनपुर खास में अपनी जमीन बताकर आठ सितंबर 2011 में 95 लाख रुपये में बेची थी। भूमि को निर्विवाद बताकर जल्द भूमि पर कब्जा देने का वादा किया था।

लेकिन सुषमा बंसल ने न तो भूमि का कब्जा दिया और न ही अनुबंध में लिखी शर्तों का पालन किया। पता चला है कि आरोपी की मौके पर कोई जमीन नहीं है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यह धोखाधड़ी की गई है। कई बार लिखित समझौते के बाद भी न तो जमीन दी और न ही रकम वापस की।

उनका कहना है कि सुषमा बंसल ने तीन अन्य लोगों की मदद से यह धोखाधड़ी की है। आरोपी पक्ष अब रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आईजी के निर्देश पर हुई एसआईटी जांच में पांडेय के तमाम आरोपों की पुष्टि हुई है। आईजी के आदेश पर डालनवाला पुलिस ने महिला समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed