फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Land Circle Rate may Increase up to 10 to 25 percent in dehradun in November

देहरादून: नवंबर में लागू हो सकते हैं नए सर्किल रेट, 10 से 25 फीसदी बढ़ जाएंगे जमीन के दाम

Wed, 16 Oct 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Oct 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
Land Circle Rate may Increase up to 10 to 25 percent in dehradun in November
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून जिले में नए सर्किल रेटों में कुछ बदलाव के बाद नवंबर में लागू किया जा सकता है। इसमें पहले से निर्धारित दरों में कुछ बढ़ोतरी की संभावना भी है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जिला मूल्यांकन समिति को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सर्किल रेट में 10 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2018 के सर्किल रेट को जनवरी 2019 में लागू किया था। इसके बाद से अगले वित्तीय वर्ष के लिए सर्किल रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। वर्ष 2018 के मुकाबले कई बदलाव करते हुए जिला मूल्यांकन समिति ने सर्किल रेट लिस्ट डीएम के अवलोकन को गत मार्च में भेज दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू हो गई। जिसकी वजह से कैबिनेट में सर्किल रेट पर कोई फैसला नहीं लिया गया। आचार संहिता समाप्त होने के बाद डीएम का तबादला हो गया। नए डीएम ने इस रिपोर्ट का अवलोकन शुरू किया। इस बीच प्रदेश में पंचायत चुनावों की आचार संहिता लागू हो गई और मामला अटक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बताया जा रहा है कि इसे लागू करने को लेकर पूरे प्रदेश में कवायद शुरू हो गई है। इस बीच देहरादून जिलाधिकारी सी रविशंकर ने भी सोमवार को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक बुलाई थी। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जिन क्षेत्रों में पहले बदलाव नहीं किए थे उनमें बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। ऐसे में अब समिति को दोबारा से कसरत करनी होगी। हालांकि, पहले के मुकाबले यह कसरत समिति को तेजी से करनी होगी। ताकि, नवंबर तक शासन की अनुमति के बाद इसे लागू किया जा सके। 

राजपुर, चकराता और सहारनपुर रोड पर बढ़ोतरी नहीं 

प्रशासन ने इस बार शहर के सबसे महंगे इलाके राजपुर रोड पर कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इससे पहले भी यहां पिछले साल 10 फीसदी तक रेट घटाए गए थे। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि इस बार घटाए नहीं जाएंगे। इसका कारण है कि यहां अब न के बराबर रजिस्ट्री होती हैं।

ट्रांजेक्शन कम होने के कारण यहां इस बार रेट में बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में राजपुर रोड पर आवासीय भूमि के लिए 50 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर है। इसी तरह चकराता रोड (शहर क्षेत्र) और सहारनपुर रोड पर भी सर्किल रेट में कोई बदलाव नहीं किए हैं। 

16 फीसदी बढ़ोतरी वाले क्षेत्र 
थानो रोड, रिंग रोड, मसूरी रोड (कुठालगेट से मसूरी तक), दूधली रोड, माल देवता रोड।

जिलाधिकारी ने जिला मूल्यांकन समिति की बैठक बुलाई थी। इसमें कुछ जगहों पर बदलाव की बात कही जा रही है। नवंबर में उम्मीद है सर्किल रेट लागू हो जाएंगे।
-बीर सिंह बुदियाल, एडीएम वित्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed