फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lalji tandon death : uttarakhand cm and governor Condolences

Lalji Tandon Death: लालजी टंडन के निधन पर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शोकाकुल

Tue, 21 Jul 2020 02:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 21 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
lalji tandon death : uttarakhand cm and governor Condolences
लालजी टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल मौर्य ने अपने संदेश में कहा है कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन का समाचार पाकर अत्यंत दुख हुआ। स्व. टंडन एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि , कुशल प्रशासक और संवेदनशील समाजसेवी थे। उनके निधन से राष्ट्र और समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। प्रभु उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लालजी टंडन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा है कि स्वर्गीय लालजी टंडन का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। वे राजनीति के एक स्तम्भ थे। वे कुशल प्रशासक और राजनेता थे। उन्होंने भाजपा को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि लालजी टंडन के निधन के चलते देश ने एक लोकप्रिय नेता, योग्य प्रशासक और प्रखर समाजसेवी को खोया है। लालजी टंडन को समाज की सेवा के उनके अथक प्रयासों के लिए एवं उत्तर प्रदेश की एक कद्दावर शख़्सियत के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।


मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। तबियत खराब होने के बाद उन्हें 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस की दिक्कत, पेशाब में परेशानी और बुखार था । चिकित्सकों ने उनका सी.टी गाइडेड प्रोसीजर किया था लेकिन उनके पेट में रक्तस्राव हो गया। साथ ही फेफड़े, किडनी और लीवर में दिक्कत बढ़ने पर वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मंगलवार सुबह उन्होंने 5.35 पर अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की जानकारी उनके ज्येष्ठ पुत्र और प्रदेश सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने ट्वीट कर दी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed