फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lakshya sen won first all india senior ranking badminton tournament

उत्तराखंड के लक्ष्य ने जीता पहला ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

Mon, 26 Sep 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Sep 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
lakshya sen won first all india senior ranking badminton tournament

उत्तराखंड के युवा बैडमिंटन सनसनी लक्ष्य सेन ने अपने खेल से सीनियर खिलाडि़यों के भी मात देनी शुरू कर दी है। रविवार को ईटानगर में खेले गए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर लक्ष्य सेन ने उत्तराखंड के बैडमिंटन खेल में नया इतिहास रच दिया है। 

विज्ञापन


ईटानगर में खेली जा रही प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। पुरुष एकल वर्ग में प्रतियोगिता में 10वीं वरीयता प्राप्त उत्तराखंड के लक्ष्य सेन का मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त कर्नाटक के डेनियल फरीद एस से हुआ। सीधे सेटों में लक्ष्य सेन ने 21-9, 21-19 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन


इससे पहले बीते शनिवार की शाम सेमीफाइनल में लक्ष्य ने प्रतियोगिता में पहली वरीयता प्राप्त चंडीगढ़ के श्रेयांश जायसवाल को 21-19, 11-21, 21-18 और क्वार्टर फाइनल में पांचवी वरीयता प्राप्त अपने बड़े भाई चिराग सेन को 21-12, 21-15 से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य सेन की सफलता पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एडीजी इंटलीजेंस उत्तराखंड पुलिस अशोक कुमार, सचिव बीएस मनकोटी, साई कोच डीके सेन आदि ने बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed