फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lakhimpur Kheri incident news: Congress silence fast against incident in dehradun doiwala

लखीमपुर खीरी मामला: घटना के विरोध में कांग्रेस ने रखा मौन व्रत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी हुए शामिल

Wed, 06 Oct 2021 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Oct 2021 02:58 PM IST
सार

प्रीतम सिंह ने कहा कि किसानों के हितों को लेकर कांग्रेस संघर्ष करेगी। लखीमपुर खीरी हिंसा के दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri incident news: Congress silence fast against incident in dehradun doiwala
protest, congress - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में देहरादून जिले के डोईवाला में जिला कांग्रेस परवादून की ओर से बुधवार को मौन उपवास रखा गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी शामिल हुए।

विज्ञापन


किसानों  के हितों को लेकर कांग्रेस संघर्ष करेगी
इस दौरान प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों  के हितों को लेकर कांग्रेस संघर्ष करेगी। लखीमपुर खीरी हिंसा के दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, राजवीर सिंह खत्री, मोहित बहुगुणा, रंजीत सिंह बॉबी ,बुद्धि सेमवाल आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने मौन उपवास रखा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि सरकार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है, लेकिन पीड़ितों की मदद करने उनका हाल जानने के लिए जा रहे कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है, जो स्वतंत्र लोकतंत्र में गलत परंपरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी बवाल: काशीपुर के किसान गुस्से में, कहा- सीएम धामी को नहीं करने देंगे रैली, उखाड़ देंगे टेंट, तस्वीरें

कांग्रेस का कार्यकर्त्ता इसकी निंदा करते हैं। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, कांग्रेस नेता मोहित उनियाल, ब्लाक अध्यक्ष मोहित नेगी, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष रणजीत सिंह, बुधदेव सेमवाल, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, अमित मनवाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, नागेंद्र सिंह, भारत भूषण कौशल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक, अजय रावत, करतार नेगी, उमेद बोरा,राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed