फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lahauri express cancelled

देहरादून- अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन निरस्त, यात्रियों की मुसीबत

Thu, 23 Dec 2021 02:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
lahauri express cancelled
पंजाब के किसानों किसानों के आंदोलन के चलते देहरादून- अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन लगातार दूसरे दिन भी निरस्त कर दिया गया। लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन निरस्त होने से यात्रियों को दूसरे दिन भी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों की माने तो ना सिर्फ लाहौरी एक्सप्रेस वरन पंजाब की ओर जाने वाली 30 से अधिक ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। बहरहाल, लाहौरी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को संचालित की जाएगी या नहीं, इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों के पास कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे की ओर से 30 ट्रेनों के संचालन पर रोक सिर्फ एक दिन के लिए लगाई गई थी। अधिकारियों को उम्मीद थी कि किसानों के आंदोलन को लेकर कोई सहमति बन जाएगी और ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया । ऐन मौके पर ट्रेन का संचालन निरस्त होने से यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री ऐसे थे जो अपने परिजनों और सामान के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। जब उन्हें ट्रेन के कैंसिल होने की जानकारी मिली तो वे मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed