फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lag in expenditure 29 departments did not even release the budget Dehradun Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: खर्च में फिसड्डी 29 विभागों ने बजट तक नहीं किया जारी,  पहली तिमाही में खर्च की बेहद सुस्त रफ्तार

Fri, 23 Jun 2023 02:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Jun 2023 02:06 PM IST
सार

जून माह के पहले हफ्ते तक अधिकांश विभागों का पूंजीगत खर्च शून्य था। केंद्र सहायतित, बाह्य सहायतित, नाबार्ड योजनाओं के खर्च की प्रगति से ये तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन
Lag in expenditure 29 departments did not even release the budget Dehradun Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले ही ताकीद कर दिए जाने के बावजूद अधिकांश विभाग पहली तिमाही में बजट खर्च के मामले में फिसड्डी साबित हुए हैं। इतना ही नहीं, 29 विभागों ने तो पूंजीगत मद में किए गए वित्तीय प्रावधान (24659.37 करोड़ रुपये) के सापेक्ष एक रुपया भी जारी नहीं किया।

विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। जून माह के पहले हफ्ते तक अधिकांश विभागों का पूंजीगत खर्च शून्य था। केंद्र सहायतित, बाह्य सहायतित, नाबार्ड योजनाओं के खर्च की प्रगति से ये तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन

ज्यादातर विभागों के खराब प्रदर्शन से नाराज एसीएस ने सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों को पत्र जारी किया है। पत्र में उन्होंने चिंता जाहिर कर लिखा है यह स्थिति बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं है और वित्तीय अनुशासन की दृष्टि से उचित भी नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने स्तर पर बैठक कर तिमाही और वार्षिक आधार पर खर्च की रणनीति तैयार करें। उन्होंने आगाह किया कि वह जल्द ही विभागों की फिर से समीक्षा करेंगे। बता दें कि एसीएस ने 7, 8 और 9 जून को सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर तक 50 फीसदी का लक्ष्य

राज्य के विकास की रफ्तार को तेजी देने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले ही विभागों को समयबद्ध बजट खर्च के निर्देश दिए थे। वह हर महीने आय और व्यय की समीक्षा भी कर रहे हैं। सरकार ने सितंबर तक 50 प्रतिशत धनराशि खर्च का लक्ष्य बनाया है।

ये भी पढ़ें...Kotdwar: नेशनल हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, लगा जाम, तस्वीरें

ये विभाग फिसड्डी

रुपये जारी करने में फिसड्डी विभागों में आपदा प्रबंधन, ऊर्जा, तकनीकी शिक्षा, वन, अल्पसंख्यक कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण, सूचना प्रौद्योगिकी, गन्ना एवं चीनी, श्रम एवं रोजगार, सैनिक कल्याण, राजस्व एवं सामान्य प्रशासन, उद्योग, प्राथमिक शिक्षा, आयुष, राज्य कर, अग्निशमन पुलिस, लोक सेवा आयोग, राज्य कोषागार, सूचना, पीआरडी, होमगार्ड, डेयरी, प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान, एनसीसी व मंत्रिपरिषद् आदि के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed