{"_id":"27e508b67f0e4a53144f53362d3ef3e1","slug":"lady-judge-of-kashipur-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भ्रष्टाचार की आरोपी महिला जज सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भ्रष्टाचार की आरोपी महिला जज सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 31 Mar 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल डीपी गैरोला ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर 27 मार्च को आदेश जारी कर एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट काशीपुर, (ऊधमसिंह नगर) अनुराधा गर्ग को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
गर्ग को उनके विरुद्ध प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में अनियमितताएं व भ्रष्टाचार की बात सामने आने पर निलंबित किया गया है। इस दौरान मुख्य जांच जारी रहेगी।
रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की बात
मामले में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल नरेंद्र दत्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनकी ओर से की गई प्रारंभिक जांच के बाद 24 मार्च 2015 को रिपोर्ट चीफ जस्टिस के समक्ष पेश की गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट में अनियमितता और भ्रष्टाचार की बात कही गई थी। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल डीपी गैरोला ने निलंबन आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
बिना अनुमति अवकाश पर रोक
अनुराधा गर्ग को जिला न्यायालय रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि बिना जिला जज ऊधमसिंह नगर की अनुमति के वह अवकाश पर नहीं जा सकती हैं।