विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में दर्दभरी कहानी पढ़कर रो पड़ा भाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपनी शादी के एक साल बाद अचानक आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसने जो सुसाइट नोट छोड़ा भाई उसे पढ़कर फूट-फूट कर रो पड़ा। रायपुर स्थित डिफेंस इलेक्ट्रानिक्स एप्लीकेशन लेब्रोरिटी (डील) फैक्ट्री में कार्यरत एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
महिला की साल भर पहले ही शादी हुई थी। पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें मृतका ने आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद लिखा है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
रायपुर थाना पुलिस के मुताबिक आगरा निवासी ऋतुपाल (31) पत्नी अभिनव पाल डील फैक्ट्री में एडमिन असिस्टेंट पद पर कार्यरत थी। ऋतुपाल की साल भर पहले ही शादी हुई थी। वह यहां अकेले रहती थी।
पुलिस के मुताबिक ऋतु का भाई हिमांशु गाजियाबाद में नौकरी करता है। बहन से मिलने वो अक्सर देहरादून आता है। बुधवार शाम भी हिमांशु ने ऋतु को फोन किया। ऋतु का फोन नहीं उठा।
पंखे से लटकी बहन काे देख भर आई भाई की आंखे
थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान के मुताबिक बहन का फोन रिसीव नहीं होने पर हिमांशु उसकी खोज खबर लेने देहरादून पहुंच गया। सुबह काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहा। लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
हिमांशु ने कुछ लोगों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। कमरे में ऋतु पाल पंखे से लटकी थी। बहन को देख हिमांशु के होश उड़ गए और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।
तलाशी में ऋतु के पास सुसाइड नोट बरामद हुआ। तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह पारिवारिक झगड़े के चलते मानसिक तनाव लिखा है। पुलिस के मुताबिक ऋतु का पति अभिनव पाल कन्नौज में इलाहाबाद बैंक में ब्रांच मैनेजर है।